{"_id":"66e97d66f826911bdb095dc1","slug":"he-left-the-house-after-beating-up-for-dowry-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122588-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकला
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज की खातिर गांव अमरैया कलां निवासी पुष्पा देवी को चार माह पूर्व ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके पहुंचकर मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला ने आरोप लगाया कि चार माह पूर्व दहेज की खातिर पति प्रमोद, सास ओमवती, ननद नीतू ने उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। दूसरी शादी करने की धमकी दी। तब से मायके में रह रही है। आरोप है कि दो अगस्त को उसका भाई बीमार पिता को दवाई दिलाने लखनऊ गया था। घर में उसके अलावा उसकी बीमार मां थी।
इस दौरान मायके पहुंचे पति ने गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की। जबरिया उसकी मां के बक्से का ताला तोड़कर चांदी की पायल और करधनी निकाल ली और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद