फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   He killed his wife by hitting her with a shovel.

Pilibhit News: फावड़े से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा

Mon, 19 Feb 2024 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
He killed his wife by hitting her with a shovel.
रोते बिलखते मृतका आशा देवी के परिजन । संवाद
पीलीभीत/ गजरौला। गजरौला थाने के गांव ढेरम मडरिया निवासी युवक ने पत्नी की फावड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बाद में घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

थाना गजरौला के गांव कल्यानपुर नौगवां निवासी चिरौंजी लाल ने बताया कि उन्होंने पुत्री आशा देवी (32) की शादी 15 वर्ष पहले गांव ढेरम मड़रिया निवासी झाझनलाल पुत्र देवीदीन से की थी। आशा के दो पुत्र दीपक व रोहित हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि 25 नवंबर 2023 को भी झाझनलाल व आशा के बीच विवाद हुआ था। तब झाझनलाल ने आशा को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया था। बात में दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरौंजी लाल ने बताया कि शनिवार की शाम खाना खाने के बाद पति-पत्नी एक साथ सोए। जबकि दोनों पुत्र अलग सो रहे थे। ससुर घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। रविवार तड़के करीब चार बजे झाझनलाल ने किसी बात को लेकर पत्नी आशा पर फावड़े से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आवाज सुनकर ससुर व परिवार के अन्य लोग अंदर गए। वहां बहू आशा लहूलुहान पड़ी थी। पति झाझनलाल वहां नहीं था। परिवार के ही किसी सदस्य ने सूचना उन्हें दी। गांव की दूरी अधिक न होने पर वह 10-15 मिनट में ही वहां पहुंच गए। घायल आशा को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
वह आशा को इलाज के लिए ले ही जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना पर एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
-
महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान
महिला के परिजनों के मुताबिक आशा की पीठ, हाथ, सिर, आंख समेत कई अन्य जगहों पर चोटों के निशान थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले जमकर मारपीट हुई। इसके बाद झाझनलाल ने फावड़े से प्रहार किया।

-
पति-पत्नी का विवाद था। जिसके बाद पति ने घटना को अंजाम दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- दीपक चतुर्वेदी, सीओ सिटी

रोते बिलखते मृतका आशा देवी के परिजन । संवाद

रोते बिलखते मृतका आशा देवी के परिजन । संवाद

रोते बिलखते मृतका आशा देवी के परिजन । संवाद

रोते बिलखते मृतका आशा देवी के परिजन । संवाद

रोते बिलखते मृतका आशा देवी के परिजन । संवाद

रोते बिलखते मृतका आशा देवी के परिजन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed