फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Having been weighed Free putting jam on the highway

तौल फ्री हुई होने से हाइवे पर लगा जाम

Wed, 15 Apr 2015 11:52 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 15 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Having been weighed Free putting jam on the highway
एलएच शुगर मिल की ओर से मिल गेट पर तौल फ्री करना शहरवासियों के लिए बवाले जान बन गया। शहर के प्रमुख टनकपुर हाइवे पर गन्ना भरे सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कई किलोमीटर जाम लग गया। शहर के बीचों बीच लगे जाम से स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे। पूरे दिन वाहन रेंगते नजर आए। थाना सुनगढ़ी के सामने बन रहे नाले से भी रेलवे स्टेशन पर भारी जाम लगा। जाम को हटाने में पुलिस करीब तीन घंटे तक जूझती रही। तब जाकर कहीं जाम खुल सका।
विज्ञापन


शहर की एलएच शुगर मिल ने मंगलवार से मिल गेट पर तौल फ्री कर दी। इससे किसान परेशान उठे। खेतों में गन्ना खड़ा न रह जाए। इसको लेकर परेशान किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गन्ना लेकर मिल पहुंचने लगे। बुधवार की सुबह तक टनकपुर हाइवे, स्टेशन रोड पर गन्ना भरे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे दोनों मार्गों पर आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन


टनकपुर हाइवे की हालत यह हो गई कि छतरी चौराहा से लेकर नेहरू पार्क तक गन्ना भरे वाहनों की लाइन लग गई। इससे टनकपुर की ओर जाने वाले छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए। टनकपुर हाइवे पर कई स्कूल व जिला अस्पताल होने के कारण स्कूली बच्चों व मरीजों को काफी काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहे। गौहनियां चौराहा पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। उधर सुनगढ़ी थाने के सामने नाले का निर्माण हो रहा है। इससे वहां पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे जाम लग गया। इससे लोगों को पैदल निकलना मुश्किल हो गया। सुनगढ़ी पुलिस करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा सकी।
लापरवाह दिखी ट्रैफिक पुलिस
टनकपुर हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा, लेकिन इसके बाद भी गौहनियां चौराहा पर लगे ट्रैफिक पुलिस के जवान मूकदर्शक बने रहे। सिपाहियों ने जाम खुलवाने की कोशिश नहीं की। सुनगढ़ी प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने जाम की सूचना पर मिल प्रशासन से कड़ी नाराजगी जताई। तब जाकर मिल प्रशासन ने कुछ वाहनों को स्प्रिंगडेल कॉलेज रोड व कुछ वाहनों को अन्य रास्तों पर खड़ा कराया। तब जाकर कहीं दोपहर बाद से वाहन रेंगने शुरू हुए। जिससे लोगों को राहत मिली।  
पेराई को बाकी है छह लाख क्विंटल गन्ना
जिला गन्नाधिकारी राजेश्वर यादव ने बताया कि एलएच शुगर मिल का क्षेत्र में करीब छह लाख क्विंटल गन्ना अभी खेतों में खड़ा है। मिल की पेराई क्षमता एक लाख क्विंटल प्रतिदिन है। इस हिसाब से मिल पूरे गन्ने की पेराई छह दिन में ही कर पाएगी। इससे साफ है कि शहरवासियों को करीब छह दिन तक जाम की स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

000
मिल गेट पर तौल फ्री होने के कारण किसान एक साथ गन्ना लेकर आ गए। किसानों को बता दिया गया है कि मिल सारा गन्ना पेराई करने के बाद ही बंद की जाएगी। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
राजीव अग्रवाल, जीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed