{"_id":"64f4d29df3ec258d410b2274","slug":"havan-removes-negative-energy-and-planetary-defects-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3628-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नकारात्मक ऊर्जा और ग्रह दोष को दूर करता है हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नकारात्मक ऊर्जा और ग्रह दोष को दूर करता है हवन
Mon, 04 Sep 2023 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर के आर्य समाज भवन आयोजित गोष्ठी में मौजूद लोग । संवाद
बीसलपुर। आर्य समाज भवन में रविवार सुबह हवन और गोष्ठी हुई। आर्यजनों ने हवन में आहुतियां दीं। इसके बाद हुई गोष्ठी में भूपराम विद्यार्थी ने कहा कि हवन से नकारात्मक ऊर्जा और ग्रह दोष दूर होते हैं। वातावरण की शुद्धि होती है।
इस मौके पर महर्षि दयानंद के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। डॉ. राजेश शर्मा ने आर्य समाज का महत्व बताने वाला गीत सुनाया। अध्यक्षता आर्य समाज के प्रधान मोहनस्वरूप गंगवार और संचालन रतन लाल ने किया। इस दौरान आर्य समाज के मंत्री राकेश कुमार, पूर्व प्रधान डॉ. सत्येंद्र कुमार, विजय कुमार, देवेंद्र कुमार, बाबूराम मौर्य, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, बड़े लाल, हर स्वरूप, रामभरोसे लाल आदि मौजूद रहे। जयघोष और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। संवाद