फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Has the polishing preparations

चूका को चमकाने की तैयारी

Mon, 14 Dec 2015 12:01 AM IST
Madotanda
Madotanda Updated Mon, 14 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुछ नया करने की योजना है। पानी के बीच चार हट का प्लेटफार्म व कुछ अन्य क्षेेत्र को विकसित करने का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया है। पंचायत चुनाव के बाद इसको हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

पर्यटन के लिहाज से टाइगर रिजर्व बहुत विकसित नहीं हो पा रहा है। संसाधनों की कमी है। पर्यटकों के जंगल में घूमने को न तो कोई वाहन व्यवस्था है और न ही कोई हाथी की सुविधा। टाइगर रिजर्व बनने से पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने एक हथिनी खरीदकर दी थी, लेकिन बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा ऐसे स्पाट की भी कमी है, जहां पर्यटक आनंद ले सकें। पिछले दिनों डीएम मासूम अली सरवर ने दौरे के समय चूका बीच समेत टाइगर रिजर्व को विकसित करने को प्लान बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन ने शारदा डैम में चार हटों का एक प्लेटफॉर्म, एक गोल बंगला समेत चूका बीच को आकर्षक बनाने को प्रोजेक्ट तैयार कर भेजा है। इसमें ग्रास लैंड से भरे सांभर ताल व बराही के सप्तसरोवर को भी विकसित करने के प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा पर्यटकों के घूमने की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर चूका बीच को विकसित करने के लिए चार हटों का प्लेटफार्म व एक गोल बंगला समेत सांभरताल विकसित करने की कार्रवाई चल रही है। इसके साथ ही बराही के सप्तसरोवर को भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केपी सिंह, वन क्षेत्राधिकारी महोफ

चूका को चमकाने के होंगे हर संभव प्रयास
वन विभाग से प्रस्ताव मिल गया है। सप्तसरोवर को विकसित किए जाने का प्रस्ताव भी जल्द मिल जाएगा। इनमें से कुछ कार्यों को वह बार्डर एरिया डेवलपमेंट स्कीम के तहत कराएंगे। सांसद, विधायकों से भी बात कर कुछ धनराशि इसके विकास के लिए ली जाएगी। शासन स्तर से भी प्रयास किए जाएंगे। कुल मिलाकर टाइगर रिजर्व में इको टूरिज्म को हर हाल में विकसित किया जाएगा।
- मासूम अली सरवर, जिलाधिकारी

गैंडा परियोजना पर फिलहाल लगा ब्रेक
पूर्व वनमंत्री फरीद महमूद किदवई समेत प्रमुख सचिव ने यहां का दौरा कर असम से गैंडों को लाकर परियोजना लागू करने की घोषणा की थी। महोफ के जंगल में गैंडा परियोजना लागू होने पर तेजी से काम भी शुरू हुआ था। जंगल में स्थान का चयन भी कर लिया गया था, लेकिन उस पर ब्रेक लग गया। संभावना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के समय इसको अमलीजामा पहनाया जा सकता है।


पर्यटकों की संख्या घटी
गत वर्ष 15 नवंबर से दस दिसंबर तक पर्यटकों की संख्या 1023, 164 कार, 83 बाइक, दो बड़ी बस, एक मिनी बस यहां पर आई थीं। इस वर्ष 15 नवंबर से दस दिसंबर तक 894 पर्यटक, 140 कार, 54 बाइक व दो बड़ी बसों से पर्यटक यहां पहुंचे। यह हाल तब है जब वन महकमे को पर्यटकों की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed