फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   harsh firing

हर्ष फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने को कार्रवाई शुरू

Wed, 19 Feb 2020 07:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
harsh firing
पीलीभीत। परसिया गांव में बरात में द्वारचार के समय की गई हर्ष फायरिंग में एक बराती के घायल होने के मामले में गिरफ्तार आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए बीसलपुर पुलिस ने एसपी को भेज दी है। एसपी इस रिपोर्ट को शाहजहांपुर के जिलाधिकारी को भेजेंगे।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव निवासी महेंद्रपाल की बेटी की शादी सोमवार रात गांव के एक बरातघर में थी। बरात बरेली के फरीदपुर से आई थी। रात करीब साढ़े 10 बजे द्वारचार के दौरान शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव चिरचिरा निवासी नत्थूलाल ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया था। गोली एक अन्य बराती बराती दातागंज (बदायूं) के वीरमपुर गांव निवासी विजय कुमार के लगी थी। उसी समय गुस्साई भीड़ ने बंदूक को तोड़ भी दिया था। पुलिस ने घायल बराती के साले देवेंद्र कुमार की ओर से जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। लाइसेंसी बंदूक पुलिस के कब्जे में है। अब बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने को कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाहक कोतवाल बीसलपुर पूरनचंद ने बताया कि लाइसेंस निरस्तीकरण को रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेज दी गई है। अब एसपी के माध्यम से इसको शाहजहांपुर के डीएम को भेजा जाएगा। आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed