{"_id":"5ce8e73f21a82c76a4688725ee07531b","slug":"hare-rama-in-rmnagra-began-chanting-hare-krishna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमनगरा में हरे रामा हरे कृष्णा जाप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमनगरा में हरे रामा हरे कृष्णा जाप शुरू
पीलीभीत
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
रमनगरा में चल रहे महानाम संकीर्तन के दूसरे दिन हरे रामा हरे कृष्णा का विभिन्न टोलियों द्वारा जाप शुरू किया गया। यह जाप लगातार 24 घंटे जारी रहेगा।
महानाम संकीर्तन के तहत पहले दिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली थी। शारदा नदी से जल लाकर कार्यक्रम स्थल पर कलशों को स्थापित किया गया था। उधर, शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न टोलियों द्वारा हरे रामा हरे कृष्णा का जाप शुरू कर दिया गया। इसमें कलकत्ता के अलावा उत्तराखंड के दिनेशपुर व गदरपुर की दो-दो टोली तथा मेरठ की एक टोली हिस्सा ले रही है। कार्यक्रम के चलते पंडाल को भव्य रूप दिया गया है। यह जाप लगातार 24 घंटे तक जारी रहेगा। करीब एक दर्जन से अधिक बंगाली कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर कमेटी के सचिन सरकार, मिलन मजूमदार, चितरंजन मजूमदार, संतोष, डॉ. अरुण, माणिक दास, भूदेव दास आदि मौजूद रहे। सचिन सरकार ने बताया कि महानाम संकीर्तन का समापन 20 फरवरी को भंडारे के साथ होगा।