{"_id":"68bc154506b42343eb29de308335c6a3","slug":"hardoi-canal-silt-left-without-water-removal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई नहर की सिल्ट हटाए बिना छोड़ा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई नहर की सिल्ट हटाए बिना छोड़ा पानी
पीलीभीत
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
हरदोई नहर में नौ करोड़ की लागत से शुरू कराया गया सिल्ट सफाई का कार्य अभी एक चौथाई भी पूरा नहीं हो पाया था कि इससे पूर्व ही सिंचाई विभाग ने नहर में पानी छोड़ दिया। इससे सफाई कार्य की गुणवत्ता पर सवाल लगने लगा है।
बाइफरकेशन से निकली हरदोई नहर की सिल्ट सफाई का कार्य करीब सप्ताह भर पूर्व शुरू कराया गया था, जिसके तहत ठेकेदार ने नहर के हेड के बजाए नहर के 21.600 किमी के अपस्ट्रीम से यह कार्य मशीनों द्वारा शुरू कराया था। अनुबंध के मुताबिक सिल्ट को निकालकर नहर के बाहर डाला जाना था, लेकिन इसका भी पूरी तरह पालन नहीं किया जा सका। बताते हैं कि ठेकेदार से 45 दिन के भीतर नहर से सिल्ट हटाने की बात तय हुई थी। अभी नहर के एक चौथाई भाग की भी सिल्ट सफाई पूरी नहीं हो सकी थी कि ठेकेदार और अधिकारियों की साठगांठ के चलते बृहस्पतिवार को नहर में पानी छोड़ दिया गया। नहर में करीब तीन हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
सूत्र बताते हैं कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि सिल्ट सफाई के लिए आई रकम का ठेकेदार और सिंचाई विभाग के अधिकारी बंदरबांट कर सकें। इसको लेकर चल रहे सिल्ट सफाई कार्य पर उंगलियां उठने लगी हैं। उधर, अभियंता किसानों की रवी फसलों की सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
अगले क्लोजर में होगा शेष कार्य
किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आला अफसरों के निर्देश पर नहर में पानी छोड़ा गया है। हरदोई नहर के हेड से तीन हजार क्यूसेक और शेष सबसीडरी हरदोई ब्रांच के माध्यम से पानी दिया गया है। जल्द ही अगला क्लोजर लेकर शेष बचा कार्य कराया जाएगा।
- पीके तिवारी, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग