फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hardoi branch canal closed for 10 days, preparations for Kalinagar and Daga bridge construction in full swing

Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर 10 दिन के लिए बंद, कलीनगर और डगा पुल निर्माण की तैयारी तेज

Sat, 23 May 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hardoi branch canal closed for 10 days, preparations for Kalinagar and Daga bridge construction in full swing
कलीनगर पुल के भीतर शुरू कराया गया निर्माण कार्य। संवाद
कलीनगर। लंबे इंतजार और जनप्रतिनिधियों के दबाव के बाद कलीनगर और डगा पुल निर्माण की प्रक्रिया अब जमीन पर उतरती दिखाई देने लगी है। सेतु निगम ने हरदोई ब्रांच नहर पर बनने वाले दोनों पुलों के निर्माण को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार शाम से हरदोई ब्रांच नहर को 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है ताकि नहर में पानी कम होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। फिलहाल, मशीनों को नीचे उतारने, सरियों का जाल तैयार करने और मिट्टी से भरे बोरों की व्यवस्था का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर स्थित डगा पुल और माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर स्थित कलीनगर पुल करीब एक साल से बंद पड़े हैं। निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद करीब एक पखवाड़े पहले सेतु निगम के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर दोनों पुलों के डाउनस्ट्रीम हिस्से में प्रारंभिक निर्माण कार्य शुरू करने की योजना बनाई थी। इसके बाद से मजदूरों के रहने, निर्माण सामग्री रखने और वाहनों की पार्किंग के लिए नहर किनारे अस्थायी प्लांट और कैंप की व्यवस्था भी कर दी गई है। बृहस्पतिवार को नहर में पानी बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

हेडवर्क्स उपखंड द्वितीय बाइफरकेशन के सहायक अभियंता राहुल ढाका ने बताया कि फिलहाल हरदोई ब्रांच को 10 दिन के लिए बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी नियमित क्लोजर का समय नहीं है, लेकिन पुल निर्माण कार्य को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर आगे भी 10-10 दिन के अंतराल में नहर बंद की जा सकती है ताकि निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed