{"_id":"642dd65be62a144f5406e00b","slug":"hanuman-jayanti-today-the-temple-decorated-pilibhit-news-c-4-1-118709-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हनुमान जयंती आज, सज गए मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हनुमान जयंती आज, सज गए मंदिर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मंदिरों की साफ-सफाई और रंगरोगन का कार्य पूरा कर उसे सजाया जा रहा है। हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चना और भंडारों का आयोजन होगा।
गांधी स्टेडियम रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में देर शाम तक तैयारी चलती रहीं। बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे मंदिर में हनुमान प्रतिमा पर चोला चढ़ेगा। इसके बाद 10 बजे हवन होगा। दोपहर में कीर्तन और भंडारे का आयोजन रखा गया है।
छतरी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में सजावट का कार्य पूरा हो गया है। सुबह पांच बजे पट खुल जाएंगे। चोला चढ़ाने के बाद आठ बजे आरती होगी। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ होगा। सुंदरकांड के बाद हवन होगा। इसके अलावा शहर के अन्य हनुमान मंदिरों को भी सजाया गया है।