{"_id":"0abf7e0924a76dc02100652793f563d0","slug":"hangama-in-rto-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीयन से इंकार करने पर दिया धक्का, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीयन से इंकार करने पर दिया धक्का, हंगामा
पीलीभीत।
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना फिटनेस पुराने वाहन का पंजीयन करने से इंकार करने पर दो युवक एआरटीओ दफ्तर में लिपिक से भिड़ गए और उनके साथ धक्कामुक्की की। इससे दफ्तर में हड़कंप मच गया। सुनगढ़ी पुलिस ने एआरटीओ की ओर से शाहजहांपुर निवासी तनु अग्रवाल व अंकित मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एआरटीओ राजेश कर्दम ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने दफ्तर पर बैठे थे। इसी बीच शाहजहांपुर निवासी तनु अग्रवाल व अंकित मिश्रा पुराने खरीदे गए दो टेंपों की पत्रावलियां लेकर उनके दफ्तर में आए कहा कि वह वाहन का पंजीयन कराना चाहते हैं। इस पर उन्होंने दोनों को कार्यालय लिपिक राकेश सिंह रावत के पास भेज दिया। पत्रावलियां देखने के बाद लिपिक ने बिना फिटनेस के पंजीयन करने में असमर्थता जताई तो दोनों आरोपी उनसे भिड़ गए और अभद्रता करने लगे। लिपिक के साथ धक्का मुक्की भी की। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एआरटीओ दफ्तर पर धरना सोमवार से
पीलीभीत। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की एक बैठक जिला प्रभारी यूसुफ मलिक की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय मंडी समिति में हुई। बैठक में एआरटीओ पर जबरन रोड टैक्स 15 साल का जमा कराने का आरोप लगाया। बैठक में कहा गया कि थ्री व्हीलर पांच साल में चलने योग्य नहीं रह जाता। ऐसे में थ्री व्हीलर स्वामी 15 साल का टैक्स कै से भरेगा? बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार से एआरटीओ दफ्तर पर धरना देगी। बैठक में वेद प्रकाश, कल्लू खां, जकतार सिंह, मस्सा सिंह, अजमत, सलमान, कासिम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।