फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Half thousand ineligible list out food safety

डेढ़ हजार अपात्र खाद्य सुरक्षा सूची से बाहर

Tue, 09 Aug 2016 11:22 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना के पात्रों की जांच में अब तक डेढ़ हजार लोग अपात्र पाए गए हैं। इनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं। 
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सर्वे कराकर पात्रों का चयन किया गया था। पात्र मिले लाभार्थियों को खाद्यान्न सामग्री लेने के लिए पर्ची भी दी गई थी। इसमें अपात्रों का चयन होने और पात्रों को योजना के लाभ से वंचित करने का आरोप लगाते हुए शिकायतों का सिलसिला शुरू हुआ। कई बार हंगामा कर लोगों ने प्रदर्शन भी किया। लगातार मिल रही शिकायतों को डीएम ने गंभीरता से लेकर फिर जांच के निर्देश दिए थे। जांच में ग्राम पंचायत सचिवों को पात्रों की सूची दी गई। साथ ही निर्देश दिए गए कि वर्ष 2014-15 में ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में पात्रों के हुए चयन को संज्ञान में लेते हुए पात्रों का चयन करें। ग्राम पंचायत सचिवों ने सर्वे कर सूचियां तैयार कर ली। बीडीओ सतीश पांडेय ने बताया कि सचिवों से मिली सूचियों को सप्लाई विभाग को भिजवा दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि प्राप्त सूचियों में से साठ ग्राम पंचायतों की सूचियों को वेबसाइट पर अपलोड कराया जा चुका है।  साठ ग्राम पंचायतों में डेढ़ हजार से अधिक अपात्र पाए गए हैं। उनके नाम सूचियों से हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed