फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Half the electricity crisis

आधे शहर में रहा बिजली संकट

Mon, 29 Aug 2016 11:13 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Half the electricity crisis
‌ब‌िजली संकट - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
 जर्जर बिजली लाइन के तार टूटने की घटनाओं को रोकने के लिए बिजली विभाग की ओर से कराया जा रहा सुधार कार्य शहरवासियों के लिए सोमवार को मुसीबत बन गया। पूरे दिन आधे शहर की बत्ती गुल रही। इससे गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

कई दिनों से बिजली विभाग के जर्जर तार हादसे का सबब बने हुए थे। हाल ही में नई बस्ती चौराहा के पास जर्जर तार टूटकर गिरने से ट्यूशन पढ़ने जा रहा छात्र भी झुलस गया था। इसके अलावा भी कई जगहों पर भीषण हादसे होने से बचे थे। यह समस्या सुनगढ़ी थाने के आसपास के इलाकों में अधिक थी। ऐसे में जर्जर तारों को बदलने और बंच कंडक्टर लगाने का काम शुरू कराया गया। सोमवार को सुबह से ही बिजली कर्मचारी डिग्री कॉलेज रोड, तुलाराम, नौगवां पकड़िया, नई बस्ती, काला मंदिर, अशोक नगर कॉलोनी लाइन, स्टेशन रोड आदि इलाकों में सुधार करने में जुट गए। इस दौरान बिजली सप्लाई बंद रखी गई। इससे सुधार के लिए कराया जा रहा काम ही लोगों के लिए मुसीबत बन गया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बिजली के इंतजार में समय काटते रहे। बाजार पर भी इसका असर दिखाई दिया। पहले तो अघोषित कटौती समझकर कुछ लोगों ने विभागीय अफसरों से विरोध भी जताया, लेकिन बाद में सुधार की बात पता लगने पर शांत हो गए। इस दौरान नई बस्ती के लोगों ने बिजली कर्मचारियों पर काम में देरी करने के भी आरोप लगाए। एसडीओ दीपक नेगी ने बताया कि कई दिनों से जर्जर तारों के टूटने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे लेकर तार बदले गए हैं और सुनगढ़ी थाने के आसपास के एरिया में बंच कंडक्टर लगवाए जा रहे हैं। काफी बड़ा इलाका होने के कारण समय लग रहा है। देर शाम तक सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। एक दिन समस्या भले ही लोगों को हो रही है, लेकिन इसका लाभ भी मिलेगा। अधिशासी अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पहले एक साथ कई इलाकों की बिजली बंद कर दी गई थी। जिससे लोगों को समस्या रही। इसका पता लगने पर ठेकेदार से उन इलाको की बिजली बंद कराने को कहा गया, जहां काम हो रहा है। बकाया इलाकों में बेवजह सप्लाई बंद नहीं की जाएगी। इसके लिए एसडीओ को भी निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed