फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Haldwani doctor accuses BJP leader of assault in Amaria of Pilibhit

जब डॉक्टर से भिड़े भाजपा नेता: हल्द्वानी के सरकारी अस्पताल में तैनात चिकित्सक की सरेआम पिटाई, आरोप से घिरे ब्लॉक प्रमुख

Sun, 26 Jun 2022 11:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरिया/पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरिया/पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 26 Jun 2022 11:01 PM IST
सार

पूरे घटनाक्रम की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। मामले में ब्लॉक प्रमुख और डॉक्टर की ओर से पुलिस ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डॉक्टर का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन
Haldwani doctor accuses BJP leader of assault in Amaria of Pilibhit
एसपी को प्रार्थना पत्र देने जाते डॉक्टर जगराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के अमरिया में हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के डॉक्टर जगराज सिंह को हाईवे पर साइड न देने के आरोप में सरेआम पीटा गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर देकर भाजपा नेता और अमरिया के ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह उर्फ निशान सिंह पर आरोप लगाया है। ब्लॉक प्रमुख ने डॉक्टर व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार शाम करीब 6.30 बजे की है।

विज्ञापन


डॉक्टर जगराज सिंह जगत गांव के निवासी हैं और हल्द्वानी में कार्यरत हैं। डॉक्टर का कहना है कि वह गांव स्थित अपने घर से अमरिया के लिए निकले थे। रास्ते में पुलिस का पैदल मार्च निकल रहा था। ऐसे में वह गाड़ी रोककर सड़क पर खड़े हो गए। इसी दौरान ब्लॉक प्रमुख अपनी स्कार्पियो से हूटर बजाते हुए निकले, जिसमें कई लोग सवार थे। उन्होंने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो डॉक्टर ने गाड़ी किनारे कर हाथ से इशारा देकर निकल जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


आरोप है कि इससे खफा होकर ब्लॉक प्रमुख साथियों के साथ गाड़ी से उतरे और हमलावर हो गए। उनके साथ मारपीट की गई। उनकी गाड़ी की चाबी छीन कर जाने लगे। जब चाबी मांगी तो अपनी गाड़ी में बैठाकर सितारगंज की ओर लेकर जाने लगे। किसी तरह कूदकर जान बचानी पड़ी। डॉक्टर के मुताबिक घटना के बाद वह अमरिया थाने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस के सामने प्रार्थना पत्र फाड़ दिया गया। जान से मारने की धमकी दी गई। रविवार को पूरा घटनाक्रम एसपी को बताया। एसपी ने सीओ सदर को जांच सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने डॉक्टर पर लगाए आरोप, कहा- मैंने नहीं पीटा
ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह का कहना है कि डॉक्टर जगराज सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति ने साइड मांगने पर उनके साथ बदसलूकी की। फिर भी मैंने किसी को नहीं पीटा। उल्टे मेरी गाड़ी में घूंसा मारा गया, जिससे शीशा टूटा है। ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि डॉक्टर और उनका साथी नशे में थे। घटनाक्रम की तहरीर डॉक्टर व एक अन्य के खिलाफ दी गई है। पुलिस ने उसे दर्ज किया है।

सीओ सदर बोले साक्ष्य के आधार पर होगी कार्रवाई
मामले को लेकर सीओ सदर लल्लन सिंह का कहना है कि गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं। दोनों ही ओर से शनिवार रात रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने डॉक्टर का मेडिकल कराया है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट शनिवार को ही दर्ज  कर ली गई थी। अब साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed