{"_id":"5e4c290a8ebc3ef25e73ebaf","slug":"haivy-pilibhit-news-bly3964367167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडओवर हुआ तो टनकपुर हाइवे का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडओवर हुआ तो टनकपुर हाइवे का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
टनकपुर हाईवे के चौड़ीकरण के लिए हो रही नाप जोख।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर के बीचोबीच गुजर रहे टनकपुर नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण किया जाएगा। फिलहाल यह कार्य तभी हो सकेगा, जब नेशनल हाईवे अथॉरिटी इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करेगा। इधर शासन से संकेत मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण को लेकर सड़क की नाप करने के साथ एस्टीमेट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा कई राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राज मार्ग में तब्दील कराने की योजना है, लेकिन एनएच में तब्दील होने वाले राज्य मार्गों की संख्या इतनी अधिक हो चुकी है कि कई राज्य मार्ग प्रतीक्षा सूची में शामिल हैं। अब यह राज्य मार्ग कब राष्ट्रीय राजमार्ग में तबदील होंगे, इसका जवाब तो अधिकारियों के पास भी नहीं है। बताते हैं कि प्रतीक्षा सूची लंबी होने के चलते अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी पूर्व में शामिल किए गए कुछ राज्य मार्गों को लोक निर्माण विभाग को वापस सकता है। ठंडी सड़क के नाम से जाने जाना वाला मार्ग टनकपुर हाईवे भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएच) के अधीन है। सूत्रों के मुताबिक यह हाइवे भी एनएचए लोक निर्माण विभाग को वापस कर सकता है।
इधर शासन से संकेत मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टनकपुर हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। विभाग के मुताबिक यदि यह मार्ग उन्हें वापस मिलता है तो शहर के असम चौराहे से छतरी चौराहा होते हुए कचहरी तिराहे तक मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। अभी तक यह मार्ग मात्र सात मीटर चौड़ा है। चौड़ीकरण के कार्य के बाद यह मार्ग 11 मीटर हो जाएगा। विभागीय अफसरों ने मार्ग की नापजोख करने के साथ एस्टीमेट बनाने की भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टनकपुर रोड नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अधीन है। शासन से संकेत मिलने के बाद इस मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर तैयारियां की जा रही है। यह कार्य तभी होगा, जबकि एनएचए से वापस हैंडओवर करेगा।
- हरस्वरूप, अधिशासी अभियंता, लोकनिर्माण