फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hair came out in food then husband made wife bald in pilibhit

जहीरुद्दीन की जहालत: खाने में निकला बाल तो बेगम को किया गंजा, देवर ने भी दिया साथ, बुर्का पहन पहुंची थाने

Mon, 12 Dec 2022 04:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Dec 2022 04:41 PM IST
सार

सीमा अपना गंजा सिर छुपाने के लिए बुर्का पहनकर थाने पहुंची। जब उसने अपना चेहरा पुलिस वालों को दिखाया तो वे भी अवाक रह गए। 

विज्ञापन
Hair came out in food then husband made wife bald in pilibhit
पत्नी को गंजा करने वाला पति जहीरुद्दीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। दरअसल खाने में बाल निकलने पर पति इतना नाराज हुआ कि उसने पत्नी के हाथ-पैर बांधने के बाद सेविंग वाली ट्रिमर मशीन से उसका सिर गंजा कर दिया। वह शोर न मचा सके, इसके लिए पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घटना के अगले दिन शनिवार को महिला ने गजरौला थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने पति जहीरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

यह घटना गजरौला के गांव मिलक में हुई। जहीरुद्दीन की पांच साल पहले शादी हुई है। शुक्रवार को पत्नी सीमा ने खाना बनाया और पति को दिया। खाते समय उसमें बाल निकल आया। इससे गुस्साए पति ने गालियां देना शुरू कर दिया। फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। यौन उत्पीड़न की कोशिश की तो विरोध करने पर जहीरुद्दीन दाढ़ी सेट करने वाली ट्रिमर मशीन उठा लाया और अपने छोटे भाई जमरुद्दीन की मदद से सीमा के सिर के बाल काटकर गंजा कर दिया। सीमा के मुताबिक सास ने ऐसा करने से दोनों भाइयों को नहीं रोका और खड़ी हुई तमाशा देखती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर पूरनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से मायके वाले आए तो उनकी भी पिटाई की। फिर दहेज की मांग करते हुए सीमा को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति जहीरुद्दीन, देवर जमरुद्दीन और सास जिलेखा खातून के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

शर्म की वजह से बुर्का पहनकर पहुंची थाने
सीमा अपना गंजा सिर छुपाने के लिए बुर्का पहनकर थाने पहुंची। जब उसने अपना चेहरा पुलिस वालों को दिखाया तो वे भी अवाक रह गए। सीमा ने पुलिस को बताया कि खाने में पहले भी एक-दो बार बाल निकल आने पर जहीरूद्दीन ने किसी दिन उसके सारे बाल काटने की धमकी दी थी। जहीरुद्दीन कुछ दिन पहले दाढ़ी के बाल सेट करने के लिए बाजार से ट्रिमर मशीन लेकर आया था। 

शुक्रवार को विवाद बढ़ने के बाद उसने इसी मशीन से पत्नी के सारे बाल काटकर उसे गंजा कर दिया। इसके बाद सीमा चेहरा छिपाए रही। एक पड़ोसी ने उसके पिता को फोन कर पूरी घटना बताई। वहां पहुंचे मायके वालों के साथ वह बुर्का पहनकर थाने पहुंची और पति के जुल्म की कहानी सुनाई। पति की गिरफ्तारी के बाद सीमा पिता के साथ मायके चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed