फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Guruji is going door to door in May to increase enrollment, officers are monitoring

Pilibhit News: नामांकन बढ़ाने को मई में घर-घर जा रहे गुरुजी, अफसर कर रहे निगरानी

Mon, 12 May 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 12 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Guruji is going door to door in May to increase enrollment, officers are monitoring
घर पहुंचकर अ​भिभावकों को जानकारी देतीं ​शि​​क्षिका। स्रोत स्कूल
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के प्रयास मई में भी जारी है। पिछले माह घर-घर जाकर जागरूक करने के बाद भी नामांकन बढ़ाने में कई ब्लॉक पीछे रहे गए। इसके बाद अफसरों के निर्देश पर शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं। बच्चाें को नियमित स्कूल भेजने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 14 सौ से अधिक परिषदीय विद्यालय हैं। शासन की ओर से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के साथ ही परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। पीएमश्री योजना के तहत स्मार्ट क्लास के साथ कम्प्यूटर लैब भी विकसित की जा रही हैं। इधर, नए शैक्षणिक सत्र में परिषदीय स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। नवीन नामांकन के साथ आउट ऑफ स्कूल बच्चों को जागरूक के प्रयास शुरू किए गए। अफसरों के निर्देश पर स्कूलों के शिक्षकों की ओर से घर-घर जाकर बच्चों को चिह्नित कर स्कूल भेजने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान योजना की जानकारियां भी दी गई।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में जिले में नवीन नामांकन की संख्या 14 हजार के करीब पहुंच सकी। इसमें मरौरी और ललौरीखेड़ा ब्लॉक में नामांकन की स्थिति धीमी रही। इसके बाद अफसरों के निर्देश पर मई में भी नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों को चिह्नित करने के साथ अभिभावकों को भौतिक सुविधाएं और निशुल्क शिखा के बारे में जानकारी देकर नामांकन कराकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक करने में जुटे हैं। इसके लिए स्कूल के समय से पूर्व और बाद में डोर टू डोर सर्वे पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय बिलगवां के शिक्षकों की ओर से नवीन नामांकन और आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए डोर टू डोर सर्वे करके बच्चों को चिह्नित किया जा रहा है। दिव्यांग बच्चों का भी सर्वे किया जा रहा। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि नवीन नामांकन को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed