{"_id":"e7dcf0cd0d829d8f102bbc2de9bebe13","slug":"guru-gobind-singh-nagar-kirtan-lights-turned-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन
पीलीभीत
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से नगर कीर्तन निकाला गया। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पहुंचकर समाप्त हो गया। नगर कीर्तन में फूलों से सजी गुरु महाराज की सवारी आकर्षण का केंद्र रही। गतका पार्टी के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में बुधवार को श्री अखंड पाठ से तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुआ। गुरुवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से नगर कीर्तन निकला गया। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुए पुन: गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पहुंचकर समाप्त हो गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे नगाड़ा और बैंडबाजे, उसके पीछे नीरी पीरी नबाबगंज की गतका पार्टी के कलाकार करतब दिखाते चल रहे थे। पीछे एक वाहन पर गुरु महाराज का चित्र, गुरुद्वारा नानकमत्ता की गतका पार्टी, गुरु का ताल आगरा की गतका पार्टी के कलाकार करतब दिखाते चल रहे थे। उसके पीछे पंच निशान साहब लिए घुड़सवार व सड़क पर साफ-सफाई करते सेवादार चल रहे थे। पीछे पंच प्यारे और इनके पीछे फूलों से सजी गुरु महाराज की सवारी चल रही थी। सवारी के पीछे तमाम श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते चल रहे थे। इनके पीछे गुरुनानक इंटर कालेज के बच्चे शारीरिक करतब दिखा रहे थे। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा का कीर्तनी जत्था, कविश्वरी जत्था, भाई बलविंदर सिंह का ढाडी जत्था गुरुवाणी का बखान करता चल रहा था। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। कई स्थानों पर नगर कीर्तन में शामिल लोगों को चाय, बिस्कुट आदि बांटे गए। उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने पंच प्यारों को सरोपा भेंट कर स्वागत किया। नगर कीर्तन में बलजीत सिंह खैरा, कुलवंत सिंह, मास्टर गुरदयाल सिंह, जागीर सिंह, अर्जुन सिंह, हरविंदर सिंह सन्नी, अजीतपाल सिंह, गुरमुख सिंह, राजविंदर सिंह, अमरजीत सिंह माटा आदि प्रमुख लोग थे। मास्टर गुरदयाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में चल रहे श्री अखंड पाठ का भोग पड़ेगा। इसके बाद दीवान सजाया जाएगा।