फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Guru Arjun Dev Ji Lights celebrated

गुरु अर्जुनदेव जी का  प्रकाशोत्सव मनाया

Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Guru Arjun Dev Ji Lights celebrated
गुरु का दरबार। - फोटो : pilibhit, beureu
गुरु अर्जुनदेवजी के प्रकाशोत्सव पर छेवीं पातशाही गुरुद्वारे में महान कीर्तन समागम का आयोजन हुआ। इस दौरान गुरुद्वारे में भव्य दीवान सजाया गया, साथ ही जत्थों ने गुरु महिमा का बखान किया। अंत में गुरुग्रंथ साहिब के सहज पाठों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

गुरुइकबाल सिंह द्वारा संचालित बीबी कौलाजी गुरमत सेवक जत्था शाहजहांपुर के सहयोग से हुए कार्यक्रम में गुरदीप सिंह राजा और जसप्रीत सिंह कोमल ने गुरु महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया। उन्होंने सभी सिख संगत से गुरुग्रंथ साहिब से जुड़ने एवं उनका पाठ करने की अपील की। छेवीं पातशाही गुरुद्वारे में हुए कार्यक्रम में सुबह गुरु महाराज के सामने मत्था टेककर अरदास की। करीब दो घंटे चले कार्यक्रम के अंत में गुरुग्रंथ साहिब के सहज पाठों का वितरण किया गया। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी चला।
विज्ञापन


सुखमनी साहिब का पाठ शुरू
गुरु अर्जुनदेव के प्रकाशोत्सव के साथ ही अगले माह होने वाले शहीदी पर्व की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसके लिए छतरी चौराहा स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार में महिला संगत की ओर से सुखमनी साहिब का पाठ प्रारंभ हुआ है। गुरुद्वारे के प्रधान बलवीर सिंह ने बताया प्रतिदिन शाम को पाठ किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed