{"_id":"67100a8ec0d657213a0618e4","slug":"guleshwar-nath-temple-will-be-renovated-with-two-crore-rupees-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124145-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गुलेश्वर नाथ मंदिर का दो करोड़ से कराया जाएगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गुलेश्वर नाथ मंदिर का दो करोड़ से कराया जाएगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर पालिका प्रशासन ने गुलेश्वर नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू करा दिया है। इससे नगरवासियों में खुशी की लहर है।
नगर पालिका अध्यक्ष शशि जायसवाल के प्रतिनिधि अमन जायसवाल ने बताया कि गुलेश्वर नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए करीब दो करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत मंदिर में आवश्यकता अनुसार कमरे, बरामदे का निर्माण कराए जाने के साथ ही विद्युत व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।
इसके अलावा अन्य जरूरी कार्य भी कार्ययोजना में शामिल हैं। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है l दो-तीन माह के भीतर कार्य पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। मंदिर पुराना होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। मंदिर में वर्ष में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।