{"_id":"56eee3df4f1c1b973ff14ff2","slug":"gujiya-s-condition-deteriorated-three-meals","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुझिया खाने से तीन की तबियत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुझिया खाने से तीन की तबियत बिगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर घर में बनाई जा रही गुझिया खाने से मोहल्ला मोहतसिम निवासी 28 वर्षीय कमला देवी, उनके 10 वर्षीय पुत्र विकास और पुत्री छह वर्षीय शिवानी की तबियत बिगड़ गई। तीनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला मोहतसिम खां निवासी प्रेमपाल राठौर ने बताया कि वह एमआर है। शनिवार को बीसलपुर स्थित एक दुकान से खोया लाए थे। रविवार को पत्नी कमला देवी ने गुझिया बनाई। पत्नी ने पुत्र विकास और शिवानी के साथ एक-एक गुझिया खा ली। थोड़ी देर बाद ही तीनों की हालत बिगड़ गई और उल्टियां शुरू हो गईं। आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार बताया जाता है।