फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gualala was playing Holi with flowers, greetings

फूलों-गुलाल से होली खेलकर दी बधाई

Sat, 26 Mar 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/ पीलीभीत।
ब्यूरो/ पीलीभीत। Updated Sat, 26 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gualala was playing Holi with flowers, greetings
पुलिस लाइंस में होली मिलन - फोटो : अमर उजाला
- पुलिस लाइंस में हुआ होली मिलन
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में आयोजित होली मिलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच फूल और गुलाल से होली खेली गई। डीएम सहित सभी अधिकारियों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

शनिवार शाम पुलिस लाइंस में हुए होली मिलन में वृंदावन की नृत्य मंडली ने होली गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। होली के गीतों की धमाल के बीच फूल और गुलाल की बौछार से समारोह ब्रजमय हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच डीएम मासूम अली सरवर ने एसपी अनिल कुमार सिंह के गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसके बाद सभी अधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों व मीडिया कर्मियों ने एक दूसरे के साथ फूलों से होली खेली और गुलाल लगाया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि होली जीवन में नए उल्लास और उमंग के साथ भाईचारे का संदेश देती है। हम सब को भी त्योहार में छिपे मर्म को समझकर एक दूसरे की भावनाओं का आदर करना चाहिए। इसके बाद सभी ने गुजिया एवं अन्य पकवानों का आनंद लिया। इस मौके पर डीएम एसपी के अलावा एडीएम अजयकांत सैनी, एएसपी विकास कुमार वैद्य, सिटी मजिस्ट्रेट जितेेंद्र कुमार शर्मा, सभी एसडीएम, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed