{"_id":"f7ef6b980e0c946ccf3720d946f161b4","slug":"grp-and-the-rpf-checking-campaign-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान
plibhit
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में हुई आतंकी घटना के बाद हाई अलर्ट घोषित किए जाने पर भी स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस नहीं हुई। रविवार को अमर उजाला में इस बाबत खबर प्रकाशित होने पर जीआरपी और आरपीएफ हरकत में आई और संयुक्त अभियान चलाकर ट्रेनों व यात्रियों की जांच की।
विज्ञापन
शुक्रवार को पठानकोट में आतंकवादियों द्वारा हमला किए जाने के बाद पूरे देश में अलर्ट घोषित किया गया था। इसके तहत रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड और प्रमुख स्थानों पर विशेष सतर्कता के आदेश दिए गए थे परंतु पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ पर इसका कोई असर नहीं हुआ। अमर उजाला ने रविवार अंक में सुरक्षा की पोल खोलते हुए फोटो सहित खबर प्रकाशित की थी। सुबह खबर का संज्ञान लेने के बाद पुलिस कर्मी हरकत में आए और दोपहर को जीआरपी एसओ अनंतराम राव के नेतृत्व में जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर ट्रेनों व यात्रियों की चेकिंग। इस संदिग्ध लोगों के सामान की भी तलाशी ली गई। स्टेशन पर एकाएक हुई चेकिंग से यात्रियों कुछ देर असहज रहे।
विज्ञापन