{"_id":"64bd71f84729dabe7f082cb4","slug":"groups-of-kanwariyas-started-arriving-from-sunday-night-for-jalabhishek-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-1575-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जलाभिषेक के लिए रविवार रात से पहुंचने लगे कांवड़ियों के जत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जलाभिषेक के लिए रविवार रात से पहुंचने लगे कांवड़ियों के जत्थे
Mon, 24 Jul 2023 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
मंडी समिति परिसर में जयकारा लगाते कांवडिये । संवाद
पीलीभीत। सावन का तीसरा सोमवार आज है। रविवार देर शाम से कांवड़ियों के जत्थे मंडी समिति में पहुंचने शुरू हो गए। ये वहां रात्रि विश्राम के बाद सोमवार तड़के गौरीशंकर मंदिर समेत अन्य शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों के खाने-पीने व ठहरने का इंतजाम मंडी समिति के व्यापारियों ने किया है। सुरक्षा के लिहाज से मंडी समिति में पुलिस फोर्स तैनात है। अधिकारी भी देर शाम तक मंडी में डेरा जमाए रहे।
तीसरा सोमवार होने से दूर स्थानों से जल लेकर शहर के गौरीशंकर मंदिर में अभिषेक करने वाले कांवड़ियां रविवार रात तक मंडी समिति में पहुंचने लगे। कांवड़ियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो सके, इसके लिए जिला प्रशासन व मंडी के व्यापारियों ने पहले से ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया था। भजन कीर्तन का इंतजाम भी किया गया है।
सोमवार को तड़के सभी कांवड़िया गाैरीशंकर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। शहर के गौरीशंकर मंदिर पर देर शाम से ही पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। ताकि किसी तरह की कोई समस्या कांवड़ियों के आड़े न आ सके। कांवड़ियों के आना-जाने वाले मार्ग पर विशेष साफ सफाई कराई गई है। इसके अलावा मार्ग पर चूने को भी डाला गया था। सदर एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह देर रात तक नगर पालिका की टीम के साथ भ्रमण पर रहे। चूना डलवाने के साथ ही साफ सफाई कराई गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
शहर की तीनों मंदिरों पर विशेष सख्ती
शहर के गौरीशंकर मंदिर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर और दूधिया नाथ मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। इसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने रविवार को सुबह से ही तैयारियों को पूरा कर लिया गया था। यहां पर भारी पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था।