फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Grandparents will love to orphans

अनाथ बच्चों को भी मिलेगा दादा-दादी का प्यार

Fri, 06 Feb 2015 12:16 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 06 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Grandparents will love to orphans
अनाथ बच्चों को मां-बाप का प्यार भले ही न मिला हो लेकिन उन्हें अब
विज्ञापन
दादा-दादी का प्यार दुलार मिल सकता है। सरकार की परिकल्पना के तहत शहर में ऐसे संस्थान का निर्माण कराया जाएगा जिसमें घर से बेघर हुए वृद्ध और अनाथ बच्चे एक साथ रह सकेंगेे। इसके लिए प्रशासन ने पालिका प्रशासन से एक एकड़ जमीन का प्रस्ताव मांगा है।
वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को अब एकाकी जीवन नहीं जीना पड़ेगा। शहर में जल्द थीम पार्क नाम से एक संस्थान का निर्माण कराया जाएगा जो वृद्धाश्रम और अनाथालय दोनों का काम करेगा। इसमें वृद्धजनों के साथ अनाथ बच्चे भी रहेंगे। इस योजना से जहां वृद्धजनों को बुढ़ापे में नाती पोतों की कमी नहीं खलेगी वहीं अनाथ हुए बच्चों को भी दादा-दादी जैसा प्यार, दुलार मिल जाएगा। थीम पार्क में रहने वाले बच्चों के पढ़ने लिखने की भी व्यवस्था की जाएगी और उनका दाखिल स्कूलों में कराया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन, खेलकूद आदि की भी व्यवस्था रहेगी।
एक एकड़ में बनेगा थीम पार्क
थीम पार्क के नाम से बनने वाले इस संस्थान में भवन के अलावा खेलकूद, झूले एवं मनोरंजन के अन्य साधन मौजूद रहेंगे। इसके लिए प्रशासन ने नगरपालिका से एक एकड़ जमीन मांगी है। शहर में जमीन न मिलने पर शहर से सटे गांव में भी इसका निर्माण कराया जा सकता है।
एनजीओ से होगा संचालन
शासन की इस योजना को अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी एनजीओ को सौंपी जाएगी। एनजीओ प्रशासन की मदद से इसका निर्माण कराएगा और पांच साल तक इसके संचालन की जिम्मेदारी भी एनजीओ पर रहेगी। इसके बाद इसे नगरपालिका को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
000
वृद्धाश्रम और अनाथालय को एक साथ बनाने की काफी अच्छी योजना है। इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
ओएन सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed