फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Grandmother riding a bike dies after being hit by a vehicle, grandson injured

Pilibhit News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दादी की मौत, पोता जख्मी

Sat, 30 Nov 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Grandmother riding a bike dies after being hit by a vehicle, grandson injured
बीसलपुर सीएचसी में भर्ती घायल कुलदीप।संवाद
बीसलपुर। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर मंडरा सुमन मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार सीतापुर जिला निवासी वृद्धा की मौत हो गई। बाइक चला रहा पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना महोली के गांव गुझिया निवासी कुलदीप कुमार दीक्षित शुक्रवार को बरेली के कस्बा भुता से बाइक से बीसलपुर होकर घर जा रहे थे। बाइक पर उनकी दादी कुसुमा देवी (65) भी थीं। दादी और पोता भुता में अपने रिश्तेदार के घर आए थे।
विज्ञापन

रास्ते में मंडरा सुमन मोड़ पर पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे कुसुमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई और पोता कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल कुलदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर भुता निवासी मृतका के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वृद्धा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि कुलदीप के होश में आने पर हादसे की जानकारी ली जाएगी। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed