{"_id":"57c71cff4f1c1b7f7c2cb2a7","slug":"gram-swaraj-awakening-tour-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम स्वराज जागृति यात्रा आज से शुरू होगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम स्वराज जागृति यात्रा आज से शुरू होगी
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानों के अधिकारों को लेकर एक सितंबर से ग्राम स्वराज जागृति यात्रा शुरू होगी। यात्रा पूरनपुर से शुरू होकर दिल्ली पहुंचेगी। प्रधान संगठन ने बैठक कर यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन की एक बारात घर में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि 73वें पंचायत राज अधिनियम में प्रदत्त 29 विभाग ग्राम पंचायत को दिलवाए जाएंगे। ग्राम पंचायतों को संपूर्ण आजादी होगी। राष्ट्रीय महामंत्री नानक चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानों को सांसद और विधायकों की तर्ज पर 30 हजार रुपये मानदेय दिया जाए। दुर्घटना में प्रधान की मौत पर उसके परिवार वालों को 20 लाख रुपये मिले। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार प्रधानों के अधिकारों को दबा नहीं पाएगी। बैठक में मंडलाध्यक्ष डॉ. साहिज, अक्षय कुमार, जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, वीरेंद्र सिंह धु्रव के अलावा कई जिलों के जिलाध्यक्षों ने संबोधित किया। संचालन हाजी रियाजतनूर खां मझले ने किया। जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने बताया कि क्षेत्र के एक बारात घर से शुरू होने वाली ग्राम स्वराज जागृति यात्रा पूरनपुर ब्लाक, ललौरीखेड़ा, मरौरी, अमरिया, बरखेड़ा, बीसलपुर, बिलसंडा होती हुई बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर पहुंचेगी। यात्रा का समापन 23 नवंबर को दिल्ली में होगा।