फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gram Panchayat officials suspended

ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड

Thu, 16 Apr 2015 11:48 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 16 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन में गड़बड़ी पाए जाने पर न्यूरिया के ग्राम पंचायत अधिकारी को डीपीआरओ ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


जिले में समाजवादी पेंशन में प्रारंभ से ही शिकायतें मिल रही थीं। फार्म जमा होने, पात्रों के चयन और उनकी डाटा फीडिंग में हर स्तर पर गड़बड़ी हुई है। पिछले दिनों डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी से इसका काम लेकर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को सौंप दिया था। साथ ही इसकी जांच के आदेश दिए थे।

जांच के मामले में डीपीआरओ वीपी सक्सेना ने बताया कि पात्रों के चयन में न्यूरिया के ग्राम पंचायत ने काफी गड़बड़ी की है। न्यूरिया के 11 और बनौसा के एक पात्र को पहले पात्र सूची में दर्शाया बाद में शिकायत मिलने पर उनके नाम सूची से निकाल दिए गए। इस गड़बड़ी में उन्हें दोषी पाते हुए मरौरी ब्लाक के प्रभारी बीडीओ/डीडीओ एके चंद्रौल की रिपोर्ट पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अधिकारी के सस्पेंड होने के बाद इस कार्य से जुड़े लोगों में हड़कंप है। इसमें अभी छोटे से लेकर बड़े स्तर पर कई अधिकारी कर्मचारियों पर गाज गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed