क्रय केंद्रों पर नहीं, मंडी में पहुंच गया धान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर सोमवार से धान खरीद शुरू होनी थी लेकिन किसी भी क्रय केंद्र पर खाता तक नहीं खुला। पहले दिन सरकारी क्रय केंद्रों पर नमी अधिक होने के चलते भले ही धान न पहुंचा लेकिन लेकिन आढ़तों पर धान पहुंचने लगा है। सोमवार को मंडी में करीब 10 ट्राली धान पहुंचा, हालांकि इसमें नमी का प्रतिशत 25 से 30 प्रतिशत तक है जबकि सरकारी मानक 17 प्रतिशत का है। इस धान की खरीद 1250 रुपये प्रति क्विंटल तक हुई। वहीं, बारिश के चलते अधिकांश खेतों में धान की कटाई न होने से क्रय केंद्रों पर धान नहीं आ पाया। इसके साथ ही कई केंद्रों पर व्यवस्थाएं तक पूरी नहीं हो सकी।
तराई के इस जनपद में गेहूं गन्ने के साथ धान मुख्य फसल है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार धान की अच्छी फसल होने की उम्मीद थी। इसके चलते शासन ने पिछले वर्ष से खरीद लक्ष्य बढ़ाकर 25 सितंबर से खरीद के निर्देश दिए थे। प्रशासन के निर्देश पर संबंधित एजेंसियों के माध्यम से जिले में 106 केंद्र खोले। इन पर सोमवार सुबह तक व्यवस्थाएं पूरी कराई गईं। पहले दिन धान खरीद को अधिकारियों ने किसानों से संपर्क भी किया लेकिन बारिश के चलते धान की कटाई शुरू न होने कारण कहीं भी धान नहीं मिला। दोपहर को डिप्टी आरएमओ अविनाश झा ने मंडी समिति पहुंचकर खाद्य विभाग सहित विभिन्न एजेंसियों के खुले सभी 14 क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उधर एआर कोआपरेटिव राजेश कुमार सिंह ने माधोटांडा मार्ग पर पड़ने वाली समितियों पर लगे खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया।