फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Government's resolve to double the income of farmers

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार कृत संकल्प

Sun, 10 Oct 2021 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Government's resolve to double the income of farmers
बीसलपुर। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी कराने को कृत संकल्प हैं। इसी सिलसिले में कई योजनाएं चलाई जा रही है।
विज्ञापन

विधायक ने शनिवार को ब्लॉक परिसर में कृषि सूचना तंत्र की सुदृढ़ीकरण योजना के तहत आयोजित एक दिवसीय किसान मेले में कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के हितों में काफी योजनाएं चल रही हैं। किसानों को मायूस होने की जरूरत नही है। प्रभारी कृषि उपनिदेशक विनोद यादव ने कहा कि किसान किसी भी कार्य दिवस में क्षेत्रीय कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

उनकी कृषि संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। मेले में कृषि वैज्ञानिक रीना सेठी ने कहा कि किसान धान की पराली न जलाएं। मेले में विधायक प्रतिनिधि विवेक वर्मा, बीडीओ सुनील वर्मा और राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी संजीव मौर्य आदि वक्ताओं ने विचार रखे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा ने और संचालन संजीव मौर्य ने किया। इस अवसर पर मेले में आए किसानों को उन्नतशील खेती से संबंधित साहित्य भी बांटा गया। बीडीओ सुनील वर्मा ने आगंतुकों का आभार जताया। मेला परिसर में कृषि, पशुपालन, उद्यान, रेशम, गन्ना आदि विभागों और भारतीय स्टेट बैंक के स्टाल भी लगे थे। इन स्टालों पर तैनात कर्मचारियों ने अपने स्टालों पर पहुंचने वाले किसानों केा अपने विभागों से संबधित योजनाओं की जानकारियां दी और उन योजनाओं से लाभ उठाने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed