फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Government's intention Please consistent work

सरकार की मंशा के अनुरूप करें काम

Thu, 05 Nov 2015 10:56 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 05 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Government's intention Please consistent work

खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने अधिकारियों की साथ बैठक ले सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ जरूरत मंद तक पहुंचना चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा अर्चना की।

विज्ञापन

राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पीलीभीत आए राज्यमंत्री ने गुरुवार को गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता कार्यक्रमों को गंभीरता से लेकर उन्हें पूरा कराया जाए। कहा कि कुछ विभागों में लेटलफीती देखने को मिलती है इस पर अंकुश लगना चाहिए और हर जरूरतमंद को योजना का लाभ मिले ऐसी उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम मासूम अली सरवर, एसपी जवाहर, एडीएम एके सैनी, एएसपी सुधीर कुमार सिंह सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।
इससे पूर्व राज्यमंत्री सुबह यशवंतरी देवी मंदिर और गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना की। वह शाहजी मियां की मजार पर चादरपोशी भी किए और छेवीं पातशाही गुरुद्वारे में मत्था टेका। अंत में परमठ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और सरवराकार महंतम ओमकार नाथ से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, सोनू शर्मा मौजूद थे। उधर बैंक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने राज्यमंत्री को बुके देकर स्वागत किया।

जिले के विकास में आएगी तेजी
खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि सपा सरकार प्रदेश के विकास को कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने नए मंत्री बनाकर इसे और गति देने का काम किया है। वह शहर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यमंत्री बनाकर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। राज्यमंत्री ने कहा कि जिले में प्रदेश सरकार के दो मंत्री बनने से विकास में और तेजी आएगी। जिला पंचायत चुनाव पर उन्होंने कहा कि सपा की नीतियों के कारण ही जिले में 34 में से 20 सीटों पर सपा के प्रत्याशी जीते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष भी सपा से ही बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed