{"_id":"589dc2574f1c1b865237bfbc","slug":"government-doctors-and-staff-will-not-delay","type":"story","status":"publish","title_hn":"नही चलेगी सरकारी डॉक्टरों व कर्मचारियों की लेटलतीफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नही चलेगी सरकारी डॉक्टरों व कर्मचारियों की लेटलतीफी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों समेत अन्य नियमित व संविदा स्टाफ को अब लेटलतीफी मंहगी पड़ेगी। शासन के निर्देश पर सीएमओ ने जिले भर के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए है। सख्ती के बाद भी सरकारी अस्पतालों के हालात सुधरने के नाम नहीं ले रहे हैं। जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की ओर से कमी है, लेकिन जो डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ अस्पताल में तैनात है वह भी समय से नहीं पहुंच रहे हैं। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान भी यह बात सामने आई। इधर अब डॉक्टरों आदि की मनमानी पर अंकुश लगाने को महकमे ने जिले के पूरनपुर, बीसलपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा, न्यूरिया, अमरिया, ललौरीखेड़ा, जहानाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने का निर्णय लिया है। महकमे द्वारा इस दिशा में तेजी से शुरुआत भी की जा चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायोमेट्रिक मशीन से लैस होंगे। इधर सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाने का फैसला लिया गया है। जल्द ही बायोमेट्रिक मशीनें क्रय कर लगा दी जाएगी। इसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन