{"_id":"6517bbe44aaca5a7779029a59bb21bf7","slug":"governer-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने सोनू व समरीन को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने सोनू व समरीन को किया सम्मानित
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट गाइड के जिला सचिव सतेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि राजभवन लखनऊ में एक जून को राज्यपाल द्वारा स्काउट गाइड के राज्य पुरस्कार प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम में प्रदेश के 18 मंडलों से चयनित स्काउट गाइडों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राम इंटर कॉलेज के सोनू मौर्य व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा समरीन फात्मा को राज्यपाल ने हैंड टू हैंड पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार मंडल स्तर पर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि सोनू व समरीन को तीन जून को स्काउट गाइड भवन में सम्मानित किया जाएगा। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर तोताराम गंगवार, करुणाशंकर मिश्रा, करुणाशंकर शुक्ला, लक्ष्मीकांत शर्मा, कलीम अतहर आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन