फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Got relief from the heat of the sun, but was troubled by the cold at night

Pilibhit News: धूप की तेजी से मिली राहत, रात में ठंड ने किया परेशान

Sun, 12 Jan 2025 07:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 12 Jan 2025 07:21 AM IST
विज्ञापन
Got relief from the heat of the sun, but was troubled by the cold at night
पीलीभीत। तराई में मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले तीन दिनों से दिन में धूप खिल रही है। शनिवार सुबह आठ बजे निकली चटक धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाई, लेकिन शाम को फिर गलन बढ़ने से ठंड ने परेशान कर दिया।
विज्ञापन

जिले में दस दिन पूर्व से मौसम लगातार बदल रहा है। गलन और सर्द हवा से ठंड में इजाफा हुआ। तीन दिन पूर्व मौसम बदलने के साथ धूप भी खिली लेकिन सर्द हवा से ठंड का अहसास बना रहा था। शनिवार को मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह कोहरे की हल्की धुंध के बाद करीब आठ बजे धूप खिल गई।
विज्ञापन

10 बजे के बाद खिली धूप का असर शाम पांच बजे तक देखा गया। धूप में तेजी होने से दिन भर सड़कों पर आवाजाही बढ़ी रही। बाजार में भी रौनक देखने को मिली। हालांकि शाम होते ही गलन बढ़ने से ठंड का अहसास हुआ। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि दिन में धूप और शाम में ठंड से बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में ठंड से पूरी तरह बचाव करें। गर्म कपड़ों को पहनकर रखें। गर्म पानी का इस्तेमाल करने के साथ ही ज्यादा देर तक ठंड में रहने से बचें। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शनिवार को अधिकतम 18.9 व न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम 17.2 व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed