फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Goondaraj is over, now BJP will win more than 350 seats

गुंडाराज खत्म हुआ, अब 350 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा

Thu, 30 Dec 2021 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Goondaraj is over, now BJP will win more than 350 seats
पूरनपुर पहुंची जन विश्वास यात्रा। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भाजपा की जन विश्वास यात्रा लेकर पूरनपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने विपक्षी दलों पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि गुंडाराज खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि हमें जो मान-सम्मान भाजपा में मिला, वह कहीं नहीं मिला। यह ऐसी सरकार है जो सबका ध्यान रख रही है। हर वर्ग का कल्याण कर रही है। इसीलिए जनता पसंद कर रही है। अबकी बार भाजपा 350 से अधिक सीटें जीतेगी।
विज्ञापन

मथुरा से 19 दिसंबर को भाजपा की जिस जन विश्वास यात्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। वही यात्रा शाहजहांपुर होते हुए बंडा बॉर्डर से 29 दिसंबर को पीलीभीत जिले में पूरनपुर क्षेत्र में प्रवेश कर गई है। पूरनपुर में असम हाईवे स्थित एक होटल में यात्रा का स्वागत किया गया। यहीं पर स्वागत के लिए एकत्र लोगों को उन्होंने संबोधित किया। शिक्षक एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। रात्रि करीब दस बजे के बाद यात्रा पहुंची। यात्रा यहीं पर रात्रि विश्राम करेगी। बृहस्पतिवार को जिले में 50 से अधिक स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा। दोपहर में एक बजे तक यात्रा पीलीभीत पहुंच जाएगी। पीलीभीत के ड्रमंड कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। विधायक बाबूराम पासवान, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री विनोद तिवारी, अमित संघर्षी, अशोक राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed