फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Goods worth thousands stolen from workshop after breaking the shutter.

Pilibhit News: शटर तोड़कर वर्कशॉप से हजारों का माल चोरी

Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands stolen from workshop after breaking the shutter.
ग्राम गाजीपुर कुंडामें चोरी  के बाद खुला दरबाजा संवाद
बरखेड़ा। चोरों ने एक वर्कशॉप का शटर तोड़ दिया और अंदर घुसकर से हजारों का सामान चुरा लिया। सुबह वर्कशॉप मालिक दुकान खोलने पहुंचा, तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

गांव गाजीपुर कुंडा में रामपाल ने वेल्डिंग वर्कशॉप खोल रखी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे वह अपनी वर्कशॉप खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर का कुंडा टूटा हुआ और दरवाजा खुला पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो एक एक ग्राइंडर मशीन, दो ड्रिल मशीन, वेल्डिंग केबल लीड और एक हैमर समेत अन्य उपकरण गायब मिले। पीड़ित के अनुसार चोरी किए गए उपकरणों की कुल कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। दो दिन पूर्व ही चीनी मिल कॉलोनी के एक बंद पड़े आवास से चोरों ने 16 लाख रुपये का माल पार कर दिया था। करीब पंद्रह दिन पहले नवाबगंज तिराहे स्थित एक होटल में चोरी हुई थी। पीड़ित रामपाल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस सक्रिय ढंग से काम कर रही है। जांच चल रही है। शीघ्र चोरी का खुलासा कर चोरों को पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed