फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gomti tigress and cub pugmarks found near the point of origin

गोमती उद्गम स्थल के पास मिले बाघिन व शावक के पगमार्क

Thu, 19 Jan 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 19 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Gomti tigress and cub pugmarks found near the point of origin
गोमती उद्गम स्थल के पास मिले बाघिन व शावक के पगमार्क
 टाइगर रिजर्व से लगे इलाकों में बाघ की दहशत कम नहीं हो रही है। दो दिन पहले पिपरिया संतोष गांव में बाघ ने किशोर को निवाला बनाया था। अब गोमती उद्गम स्थल पर बाघिन व शावक के पगमार्क दिखाई दिए है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। पिछले दिनों गोमती उद्गम स्थल पर झील की सफाई कराई गई थी। इसमें झील से निकाली गई रेत का ढेर सड़क पर लगा हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह आसपास के लोग गोमती उद्गम स्थल पहुंचे। इसके बाद रेत के ढेर में बाघिन और शावक के पगमार्क देख हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद पगमार्क को देखते हुए आगे बढ़े, जिसमें कस्बे के नवाब अली खां के बाग की ओर भी पगमार्क मिले। पगमार्क को देखते हुए स्थानीय लोगों को बाघिन व शावक के कस्बे की ओर जाने की आशंका प्रतीत हो रही है। लोगों का आरोप है कि इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई। काफी देर इंतजार के बाद भी मौके पर कोई नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed