{"_id":"1a10362f150c09b5ae79359d23c2526a","slug":"gomti-festival-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के शुरू हुआ गोमती महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के शुरू हुआ गोमती महोत्सव
माधोटांडा/पीलीभीत।
Updated Sat, 02 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती उद्गम स्थल पर शुक्रवार से आठ दिवसीय महोत्सव प्रारंभ हुआ। पहले दिन
विज्ञापन
भव्य कलश यात्रा निकाली गई। माधोटांडा से गोमती उद्गम पहुंचने पर कलश को
यज्ञशाला में स्थापित किया गया।
गोमती उद्गम स्थल पर गोमती धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव के लिए सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु कस्बा स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में एकत्र हुए। यहां आयोजकों ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें नेपाल से पंडित हरीशरण महाराज भागवत कथा सुनाएंगे और प्रतिदिन सुबह यज्ञ में आहुतियां दी जाएंगी।
मंदिर में पूजन के बाद महिलाओं एवं कन्याओं ने सिर पर कलश धारण किया। ठाकुरमंदिर से देवीस्थान, भूमिसेन बाबा मंदिर होती हुई कलश यात्रा गोमती उद्गम स्थल पहुंची। यहां गोमती की परिक्रमा के बाद कलश को यज्ञशाला में स्थापित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।