{"_id":"3ee301ac1d001d6f826773d31fd93637","slug":"godown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत के गोदामों में ही चावल उतार के प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत के गोदामों में ही चावल उतार के प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में धान की बम्पर पैदावार से शुरू में किसान बिक्री के लिए परेशान रहे, अब राइस मिलर्स इसका चावल बनाकर परेशान हैं। जिले में चावल भंडारण से सभी सरकारी गोदाम फुल हो चुके हैं और मिलर्स के पास चावल बकाया है। इसके लिएं ललौरीखेड़ा में बने निजी क्षेत्र के गोदामों को किराए पर लिया जाना था, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण गोदाम पर किए पर नहीं लिए जा सके। गोदाम न होने के कारण क्षेत्रीय प्रबंधक ने जिले के चावल का भंडारण बरेली और बदायूं कराने के निर्देश दिए। इस पर राइस मिलर्स ने तमाम समस्याएं बताते हुए डीएम से शिकायत की और चावल उतार पीलीभीत में कराने का अनुरोध किया। इस पर बुधवार को डीएम ओएन सिंह राइस मिलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल एवं विपणन अधिकारी आईसी गुप्ता को बुलाकर वस्तुस्थिति की जानकारी की और फिर फोन पर स्टेट वेयर हाउसिंग के एमडी कृपा शंकर यादव व एफसीआई के जीएम डॉ. ओपी सिंह ने फोन पर वार्ता की। दोनों अधिकारियों से वार्ता के बाद डीएम ने बताया कि गोदाम को किराए पर लेने में कुछ दिक्कत आ रही थी जिसे शीघ्र दूर करा लिया जाएगा। उम्मीद है शीघ्र ही चावल का उतार जिले में शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन