फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Go from door to door, tell that Modi has sent you greetings.

Pilibhit News: घर-घर जाना, जाकर बताना, मोदी ने आपको प्रणाम भेजा है

Wed, 10 Apr 2024 03:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Go from door to door, tell that Modi has sent you greetings.
पीलीभीत। एक मेरा काम करोगे... घर-घर जाना, जाकर बताना-मोदी ने आपको प्रणाम भेजा है। संबोधन के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बातें कहकर पंडाल में मौजूद मतदाताओं का मन छू लिया। पंडाल में मोदी-मोदी के नारे और स्वीकृति के स्वर गूंज उठे। सभा के बाद इन बातों का जिक्र कार्यक्रम स्थल के बाहर भी सुना गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहली बार जिले में आए। सभा स्थल पर भीड़ देख उन्होंने सराहना की। कहा कि नवरात्र के पहले दिन शक्ति स्वरूप माताएं-बहनें आशीर्वाद देने आईं हैं। संबोधन में प्रधानमंत्री ने जिले की पहचान बांसुरी का जिक्र भी किया। माता यशवंतरी मंदिर का नाम भी लिया।
विज्ञापन

इनके साथ ही प्रधानमंत्री जिले के मतदाताओं के मन से जुड़ते चले गए। कई बातों का जिक्र किया और जवाब पंडाल में मौजूद लोगों से मांगा। प्रधानमंत्री, पीलीभीत के साथ बरेली की जनता का जिक्र करना भी नहीं भूले। संबोधन के समापन में उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर बताना कि मोदी आए थे। मोदी ने आपको प्रणाम भेजा है। प्रणाम के साथ ही वह, इशारों-इशारों में मतदान की अपील भी कर गए। प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन भारत माता की जय के साथ समाप्त किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed