फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   GM NHM Polls open in Health Services

एनएचएम जीएम के सामने खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल 

Fri, 23 Sep 2016 12:01 AM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
GM NHM Polls open in Health Services
न‌िरीक्षण - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
 नेशनल हेल्थ मिशन (एलएचएम) के महाप्रबंधक अनिल मिश्र ने दो दिवसीय दौरे के तहत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लेटलतीफी पकड़ी। अस्पताल में गंदगी और संक्रामक वार्ड के समीप जलभराव होने पर उन्होंने तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने न्यूरिया और रमनगरा में भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एनएचएम जीएम बुधवार शाम यहां पहुंचे। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे जिला अस्पताल (पुरुष) का निरीक्षण किया। यहां कुछ डॉक्टर देर से ड्यूटी पर आए। इनके खिलाफ कार्रवाई के सीएमएस को निर्देश दिए। इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी आदि का भी निरीक्षण किया। जनरल वार्ड में गंदगी और पंखे बंद मिलने पर उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। भर्ती मरीजों से दवा आदि के बारे में पूछा। संक्रामक वार्ड का भी निरीक्षण किया। वार्ड के समीप जलभराव मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। महिला अस्पताल में ओटी, लेबर रूम, जेएसवाई रूम, न्यू बोर्न स्टरलाइजेशन यूनिट आदि का निरीक्षण किया। यहां एक माह में आप्रेशन से 254 डिलीवरी होने पर डॉक्टरों की सराहना की। सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती एक बच्चे के पिता से दवा मिलने आदि के बारे में पूछा। एक दिन पूर्व उन्होंने रमनगरा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया। यहां बेहतर कार्य मिलने पर एएनएम की प्रशंसा की। सीएचसी न्यूरिया में गंदगी मिलने के साथ ही डॉक्टर भी नदारद मिले। मैथी सैदुल्लागंज गांव के एक स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बरती जा रही लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ करें कार्रवाई 
22 पीबीटीपी 11
जीएम अनिल मिश्र ने महिला अस्पताल स्थित एसएनसीयू में बृहस्पतिवार को सीएमओ समेत अन्य डॉक्टरों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा, डॉक्टरों की कमी है, लेकिन इसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जहां कुछ कमियां हैं, उन्हें अपने स्तर से दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ और सीएमएस से लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, एसीएमओ डॉ. एके वर्मा, सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा, डॉ. अनीता चौरसिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सर्वेश वर्मा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. टीपी राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed