{"_id":"585d2f154f1c1b3e4de3a371","slug":"gm-farmers-angered-by-the-slow-weight-and-cut-hoop","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी तौल व कटौती से नाराज किसानों ने जीएम को घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमी तौल व कटौती से नाराज किसानों ने जीएम को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन में समस्याएं हल न हुई तो होगा आंदोलन
धीमी गन्ना तौल व अवैध तरीके से गन्ना कटौती से नाराज किसानों ने मिल पहुंचकर जीएम का घेराव कर प्रदर्शन किया। समस्याओं का तीन दिन में हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भाकियू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार शाम गन्ना किसानों ने समस्याओं को लेकर चीनी मिल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पखवाड़ा भर से मिल गेट पर धीमी खरीद की जा रही है। इससे मिल आने वाले किसानों को 40 से 50 घंटे इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा पीने की पानी, रहने की व्यवस्था और केंद्रों पर घटतौली व कटौती की समस्या भी किसानों ने रखी। प्रदर्शन के बाद किसानों ने जीएम का घेराव कर समस्याएं रखी और तीन दिन में निस्तारण न होने पर पुन: आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन और घेराव करने वालों में रामकुमार पांडेय, मनवीर सिंह, बलविंदर सिंह, मथुरा प्रसाद, क ल्यान सिंह, नसीम खां, अनबर खां, तनवीर, शान मोहम्मद, रामपाल, मनोज पांडेय, अनुज पांडेय, वीरपाल, छोटेलाल, अरविंद शर्मा, राम सिंह, गौरव सिंह चौधरी आदि थे।