फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Glimpse of India-Nepal culture seen in folk dance, song and exhibition

Pilibhit News: लोकनृत्य, गीत और प्रदर्शनी में दिखी भारत-नेपाल की संस्कृति की झलक

Thu, 29 Feb 2024 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Glimpse of India-Nepal culture seen in folk dance, song and exhibition
शहर के गांधी प्रेक्षाग्रह परिसर में आयोजित भारत - नेपाल मैत्री महोत्सव में  खेली गई फूलो की होल
दो दिवसीय भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव शुरू, डीएम बोले-सभ्यता व संस्कृति का संगम है आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में शुरू हुए भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव में दोनों देशों की कला और संस्कृति की झलक दिखी। लोकगीत, नृत्य और प्रदर्शनी से भारत-नेपाल मित्रता का रंग और चटख हो गया। दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को डीएम संजय कुमार सिंह, नेपाल के सांसद डिल्लीराज पंत, डिप्टी मेयर भूलिया कुमारी राणा व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

संस्कृति व पर्यटन विभाग के तत्वावधान में सात जनपदों में कार्यक्रम के बाद बुधवार को पीलीभीत में महोत्सव शुरू हुआ। बृहस्पतिवार को जिले में ही इस महोत्सव का समापन होगा। इस मौके पर डीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव सभ्यता व संस्कृति का संगम है। इससे लोग एक-दूसरे की सभ्यता व संस्कृति से परिचित होंगे।
विज्ञापन

नेपाल राष्ट्र से आए सांसद डिल्लीराज पंत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का संबंध मजबूत होगा। कहा कि यह मैत्री महोत्सव भारत व उत्तर प्रदेश सरकार की अच्छी पहल है। डिप्टी मेयर भूलिया कुमारी राणा ने कहा कि ऐसे आयोजन से दोनों देशों के बीच पुरातन काल से चली आ रही दोस्ती और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
लोकनृत्य और फूलों की होली देख झूमे दर्शक


मैत्री महोत्सव में भारत-नेपाल के लोकनृत्य, नेपाल फ्यूजन बैंड शो, हिंदी, भोजपुरी, नेपाली व मैथिली भाषाओं के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नेपाली कलाकारों ने अपनी लोक कलाओं का प्रदर्शन किया, वहीं आंबेडकरनगर जिले से आई टीम ने ‘हमरे रामजी उतरिहैं गंगा पार, ओ गंगा मैया धीरे बहो’ गीत पर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। मथुरा से आए कलाकारों ने मयूर नृत्य और फूलों की होली खेली।
-
तेरी दीवानी गीत से शालिनी दुबे ने बांधा समा
मैत्री महोत्सव में मुंबई से आईं शलिनी दुबे ने अपने गीतों से समा बांध दिया। उन्होंने ‘तेरी दीवानी’ गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा वंदे मातरम्, कजरा मोहब्बत वाला, झुमका गिरा रे गीत भी सुनाए। शालिनी ने बताया कि वह पहली बार पीलीभीत आई हैं। कार्यक्रम में काफी अच्छा लगा। दर्शकों ने भी उनके गीतों का जमकर लुत्फ उठाया।

--
प्रचार-प्रसार का अभाव, खाली रही कुर्सियां



भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव के बड़े आयोजन में प्रचार-प्रसार का अभाव रहा। नतीजा यह हुआ कि गांधी प्रेक्षागृह के पंडाल में कुर्सियां खाली रह गईं। दोपहर दो बजे स्कूल-कॉलेजों के छात्रों की भीड़ ही नजर आई। जो शाम को घर चले गए। इसके बाद पंडाल काफी हद तक खाली हो गया।

शहर के गांधी प्रेक्षाग्रह परिसर में आयोजित भारत - नेपाल मैत्री महोत्सव में  खेली गई फूलो की होल

शहर के गांधी प्रेक्षाग्रह परिसर में आयोजित भारत - नेपाल मैत्री महोत्सव में  खेली गई फूलो की होल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed