{"_id":"666e14affd621418ee0141c4","slug":"girls-of-ayurvedic-college-get-hostel-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117953-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आयुर्वेदिक कॉलेज की छात्राओं को मिला छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आयुर्वेदिक कॉलेज की छात्राओं को मिला छात्रावास
Sun, 16 Jun 2024 03:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज की छात्राओं को आखिरकार छात्रावास मिल गया। 4.70 करोड़ रुपये की लागत से बने भवन को कार्यदायी संस्था की ओर से कॉलेज को हैंडओवर कर दिया गया है। इसके बाद अब छात्राओं को कक्ष भी आवंटित कर दिए गए। यहां 80 छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था है।
अस्पताल परिसर में बना छात्रावास कई वर्ष पूर्व जर्जर हो गया था। इसे खाली कराने के बाद मेडिकल की छात्राओं की रहने की व्यवस्था कॉलेज प्रशासन की ओर से किराये के भवन में संचालित की गई। यह भवन आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर से कुछ दूरी पर था। विभागीय अधिकारियों की ओर से पत्राचार के बाद वर्ष 2019 में छात्रावास के लिए मंजूरी मिली।
4.70 करोड़ रुपये का बजट जारी होने के बाद काम भी शुरू करा दिया गया। वर्ष 2023 तक पूरा किया जाना था, लेकिन कुछ काम पूरा न होने की वजह से समयावधि के बाद इसे हैंडओवर नहीं किया जा सका। लंबे समय से छात्राएं छात्रावास की मांग कर रही थीं। अब जाकर यह मांग पूरी हुई है। आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य सुदेश कुमार वेदार ने बताया कि छात्रावास में छात्राओं की सहूलियत के लिए कई सुविधाएं हैं। अब वह बिना व्यवधान के पढ़ाई कर सकती हैं। छात्राओं को कमरे आवंटित कर दिए गए है।