{"_id":"62670ebf1907a3404a45e12b","slug":"girls-can-become-aparajita-only-by-staying-healthy-pilibhit-news-bly482747999","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं स्वस्थ रहकर ही बन सकती हैं अपराजिता: डॉ. ललित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं स्वस्थ रहकर ही बन सकती हैं अपराजिता: डॉ. ललित
विज्ञापन
अनुज्ञा गंगवार।
- फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। छात्राएं स्वस्थ रहकर ही अपराजिता बन सकती हैं। छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी टिप्स देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्साधिकारी डॉ. ललिता रस्तोगी ने छात्राओं से यह बात कही। साथ लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने पर जोर दिया।
सोमवार को कुंवर झंकार सिंह इंटर कॉलेज बरसिया में आयोजित अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में डॉ. ललिता रस्तोगी ने कहा कि ऊंचा लक्ष्य प्राप्त करने में काफी रुकावटें आती हैं, लेकिन छात्राएं उन रुकावटों से घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि छात्राएं किसी भी मामले में छात्रों से कम नहीं है। सीएचसी के नेत्र परीक्षक अरुण कुमार ने कहा छात्राएं अपनी शक्ति पहचानें। वह अपने को कमजोर न समझें। नारी समाज का गौरव है। जब तक नारी सशक्त नहीं होगी तब तक देश का भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं ने सभी क्षेत्रों में कामयाबी हासिल की है। छात्राएं अपनी पर आ जाएं तो बड़े से बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकती हैं।
प्रधानाचार्य दृगपाल सिंह ने कहा कि महिलाएं पुरुषों के बराबर कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। छात्राएं देश का भविष्य हैं। छात्राओं को चाहिए कि वे बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर कॉलेज, अपने गांव, और जिले का नाम रोशन करें। शिक्षिका रवीना बेगम ने कहा कि छात्राएं अपने मां बाप का विश्वास बनाते हुए अच्छा लक्ष्य प्राप्त करें। छात्राएं ऐसा कोई भी काम न करें, जिससे उनके मां बाप का नाम खराब हो। संचालन मुकेश सक्सेना ने किया। मुख्य अतिथि ने इस मौके पर छात्राओं को जीवन के प्रत्येक मोड़ पर नारी गरिमा बरकरार रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
महिलाएं करें आत्म निर्भर बनने का प्रयास
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए और अच्छी बातों का अनुकरण भी करें। खुशबू गंगवार, छात्रा कक्षा 11
महिलाएं सिद्धांत पर चलते हुए बढ़े आगे
महिलाओं को सिद्धांतों पर चलते हुए आगे बढ़ना चाहिए। महिलाओं को अपने सिद्धांतों से किसी भी हालत में समझौता नहीं करना चाहिए। मोनिका सिन्हा, छात्रा कक्षा 11
छात्राएं मां बाप की अपेक्षाओं पर उतरें खरी
छात्राओं को अधिक से अधिक मेहनत कर अपने मां बाप की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए। छात्राएं चाहें तो यह सब आसानी से कर सकती हैं। - अनुज्ञा गंगवार छात्रा कक्षा 11
छात्राएं लक्ष्य पर दें विशेष ध्यान
छात्राओं को अपने लक्ष्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अच्छा काम करें और इधर उधर की बातों पर बिल्कुल ध्यान न दें। मुस्कान बी, छात्रा कक्षा 12

मुस्कान।- फोटो : PILIBHIT

अपराजिता कार्यक्रम में विचार रखतीं डॉ. ललिता रस्तोगी।- फोटो : PILIBHIT

अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।- फोटो : PILIBHIT

खुशबू।- फोटो : PILIBHIT

मोनिका।- फोटो : PILIBHIT