फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girlfriend reached lover house adamant on marriage in Pilibhit

Pilibhit News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, शादी की जिद पर अड़ी, थाने में घंटों हुई पंचायत

Mon, 29 Jan 2024 04:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 04:21 PM IST
सार

पूरनपुर क्षेत्र में शनिवार शाम को युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। सूचना पर रविवार को उसके परिजन कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद थाने में घंटों तक पंचायत हुई। 

विज्ञापन
Girlfriend reached lover house adamant on marriage in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर जिले की युवती पीलीभीत के गांव भगवंतापुर में प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमिका को देख प्रेमी के होश उड़ गए। हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को कोतवाली ले आई। घंटों पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बाद में युवती अपने घर चली गई। 

विज्ञापन


पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर के एक युवक की बहन शाहजहांपुर के गांव जिंदपुरा में ब्याही है। युवक का बहन के घर आना-जाना था। इस दौरान गांव जिंदपुरा की युवती का युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। युवती शनिवार शाम को अपने प्रेमी के घर गांव भगवंतापुर पहुंच गई। युवती के परिजन रविवार को कोतवाली पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को कोतवाली बुलाया। 
विज्ञापन


कोतवाली में भी युवती अपने प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी रही। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना पर युवती और उसके प्रेमी को कोतवाली बुलवाया गया था। युवती अपने प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर दोनों को अपने-अपने घर भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed