फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   girlfriend committed suicide after boyfriend cheated in Pilibhit

प्यार के चक्कर में गंवा दी जान: पति को तलाक देकर आई युवती को प्रेमी ने ठुकराया, ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Tue, 11 Jul 2023 01:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jul 2023 01:31 PM IST
सार

प्रेमी के लिए युवती ने पति को तलाक दे दिया। इसके बाद प्रेमी के घर पहुंच गई, लेकिन प्रेमी ने उसे ठुकरा दिया। युवती प्यार में मिला धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाई और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। चार दिन बाद उसके शव की शिनाख्त हुई। 

विज्ञापन
girlfriend committed suicide after boyfriend cheated in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास छह जुलाई को मिला शव शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती का था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। सोमवार को उसकी मां थाने पहुंची तो फोटो देखकर बेटी की शिनाख्त की। उसके मुताबिक प्रेमी के धोखा देने पर उसने आत्महत्या की थी। युवती अपने पति को तलाक देने के बाद प्रेमी के घर पहुंची थी, लेकिन उसने उसे ठुकरा दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देवर ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा पति, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन; भाई बना दुश्मन
विज्ञापन


छह जुलाई को पूर्णागिरि शताब्दी एक्सप्रेस के आगे कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया था। तीन दिन तक जब कोई शिनाख्त करने नहीं आया तो रविवार को पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। सोमवार को युवकी की मां जहानाबाद थाने पहुंची। फोटो देखकर उन्होंने शव की शिनाख्त 20 वर्षीय बेटी के रूप में की।

विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में हुई थी युवती की शादी 

मृतका की मां के मुताबिक बेटी की शादी 2021 में पकड़िया गांव में हुई थी। तीन जुलाई को उसने पति से संबंध विच्छेद कर लिए थे। पति को तलाक देने के बाद वह काला मंदिर के रहने वाले प्रेमी के घर पहुंची। कुछ दिनों बाद प्रेमी ने भी उसे ठुकरा दिया। प्रेमी से मिला धोखा युवती बर्दाश्त नहीं कर पाई। वह बरेली जंक्शन पहुंची, जहां आत्महत्या करने के लिए ट्रेन का इंतजार करने लगी। 

ये भी पढ़ें- देवर ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा पति, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन; भाई बना दुश्मन

बरेली में एक युवक ने उसकी हरकत को भांप लिया था और आत्महत्या करने से रोक लिया। उसे अपने घर ले गया। छह जुलाई को युवक ने उसको पीलीभीत जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया था। इसके बाद युवती ने यहां आकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जहानाबाद थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed