फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girl taken hostage in Kolkata after taking jewelery and cash from home

Pilibhit News: अब परिषदीय स्कूलों के गुरुजी भी दिखाई देंगे कबड्डी और खो-खो खेलते हुए

Wed, 31 Jan 2024 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Girl taken hostage in Kolkata after taking jewelery and cash from home
पीलीभीत। खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की भी कई खेलों की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसको लेकर डायट प्राचार्य ने निर्देश जारी किए हैं। ब्लॉक स्तर पर तीन फरवरी को इसका आयोजन कराने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सात फरवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन

खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत अब तक विद्यार्थियों की ही खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा था। अब इस कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को भी शामिल किया गया है। शिक्षकों में खेलों के प्रति रुचि विकसित करने, खेल भावना का विकास, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य काे बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इसको लेकर जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महेंद्र कुमार सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है समस्त विकासखंड स्तर एवं जनपद स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन 3 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन 7 फरवरी को होगा। प्रतियोगिता संपन्न करने का दायित्व ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षाधिकारी का होगा। इसमें वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ब्लॉक स्तर से टीमें प्रतिभाग करेंगी।

बैडमिंटन, टेबल टेनिस तथा दौड़ में प्रत्येक विकासखंड से एक-एक खिलाड़ी का जनपद स्तर पर प्रतिभाग अनिवार्य रहेगा। इसके लिए प्रतिभागियों का ड्रेस कोड भी लागू किया गया है। निर्देश में कहा गया है कि एक प्रतिभागी अधिकतम दो प्रतिस्पर्धा में ही प्रतिभाग करेगा। प्रतियोगिता को लेकर तैयारी शुरु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed