{"_id":"66395f70e7c1b4d21603d0f4","slug":"girl-students-will-learn-self-defense-skills-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-115920-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से बजट जारी किया गया है। प्रशिक्षण के लिए कार्ययोजना को भी तैयार कर लिया गया है।
शैक्षिक सत्र 2024- 25 में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए शासन की ओर से बजट की मंजूरी दे दी गई है।
इसके अंतर्गत स्कूलों में कार्यरत स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के अनुदेशक, व्यायाम शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के खेल शिक्षकों को प्रशिक्षण भी प्राप्त कराया जा चुका है।
विज्ञापन
राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए जनपद के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कंपोजिट विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में दिसंबर 2024 तक बालिकाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य दिया गया है।
प्रशिक्षण के लिए जारी बजट की कार्ययोजना भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी गई है। इसमें कहा गया है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के अनुदेशक, व्यायाम शिक्षक एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के खेल शिक्षकों को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराए गए मॉड्यूल में दी गई, कार्य योजना के तहत विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा।
एक माह में 24 दिन प्रतिदिन एक घंटा का प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए 24 कार्य दिवस की प्रति विद्यालय 2500 की दर से प्रशिक्षण की धनराशि दी जाएगी।