फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girl dies due to hanging, report filed against seven including husband

Pilibhit News: फंदे से लटकने से हुई युवती की मौत, पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 May 2024 04:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to hanging, report filed against seven including husband
पूरनपुर। युवती की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत की पुष्टि पर पुलिस ने युवती के पिता की ओर से उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव बहादुरपुर निवासी महेंद्र ने पुत्री काजल (23) की शादी वर्ष 2021 में गांव महादेव माती निवासी अमित कुमार से की थी। महेंद्र का आरोप है कि काजल को उसके ससुराल वाले दहेज की खातिर गालियां देते और पीटते थे। पुत्री के उत्पीड़न की जानकारी पर बमुुश्किल कई दिन पहले उसे ससुराल से मायके लाए थे। 13 मई को ससुराल वाले काजल का उत्पीड़न न करने का आश्वासन देकर ससुराल ले गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को युवती की ससुराल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे महेंद्र कुमार को पुत्री का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। महेंद्र ने दहेज हत्या की तहरीर देकर काजल के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। एसओ सेहरामऊ उत्तरी प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काजल की मौत की वजह फंदे से लटकने के कारण दम घुटना आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता महेंद्र सिंह की ओर से काजल के पति अमित सिंह, चाचा नन्हे सिंह, नन्हे सिंह के पुत्र जंडेल सिंह, सास उर्मिला देवी, गांव बहादुरपुर निवासी सुरेश सिंह, अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed